फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एकता की पहचान है साइकिल’

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा छठवें धाकरान चौराहा से प्रारंभ होकर बेलनगंज पर समाप्त हुई। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि साइकिल हिंदू और मुसलिम एकता की पहचान है। उन्होंने प्रत्याशी सारिका सिंह को जिताने की अपील की। यात्रा के दौरान कई जगह चांदी का मुकुट पहनाकर तलवार भेंट की गई।
विज्ञापन

सदरभट्टी पर पार्षद पप्पू पहलवान, मंटोला में मुकीम कुरैशी, हाजी विलाल, चिमन चौराहा पर विजय ठाकुर, फव्वारा में नदीम मंसूरी आदि ने यात्रा का स्वागत किया। हास्पिटल रोड पर समी आगाई, गुड़ की मंडी आरके वर्मा, धूलियागंज में हाजी कुदरत, बेलन गंज में अमित शर्मा, आसिफ खान आदि ने मुकुट पहनाकर स्वागत किया। यात्रा में राहुल चतुर्वेदी, अनिल रावत, अतुल गर्ग, खिल्लो धाकड़, भोलू कुरैशी, विवेक यादव, वीनू महाजन, सचिन चतुर्वेदी, अनूप यादव, निर्वेश शर्मा, सौरभ गुप्ता, रमाकांत लवानिया, जुबैर अनवर, इकरार मेव, संतोष वाल्मीकि, चांद बाबू, मनोज राजौरा शामिल रहे।
अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में दीवानी के गेट नंबर एक से साइकिल यात्रा निकाली गई। शुभारंभ बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास समिति की अध्यक्ष अंजुला माहौर ने झंडी दिखाकर किया। यात्रा में मोहम्मद शाहिद, राहुल जैन, गगन शर्मा, धर्मेंद्र यादव, कमलेंद्र कुशवाह, विजय वर्मा, तेजपाल यादव, राजेंद्र सिकरवार, हिमांशु पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें