फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस ले उड़ा कोचिंग संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राजपुर चुंगी स्थित विक्ट्री कोचिंग सेंटर का संचालक 270 छात्र-छात्राओं की फीस के लाखों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह छात्र कोचिंग पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। गुस्साए छात्रों ने सेंटर में तोड़फोड़ और हंगामा शुरू कर दिया। कोचिंग के शिक्षकों ने भी संचालक पर कई माह का वेतन हड़पने का आरोप लगाया है। छात्रों ने आरोपी संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर प्लाजा के तृतीय तल पर फतेहपुरसीकरी निवासी खजान सिंह विक्ट्री नाम से कोचिंग सेंटर चलाता था। यहां आईएएस, पीसीएस, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात को खजान मेटाडोर से कुछ फर्नीचर लेकर चला गया। शुक्रवार को छात्रों कोचिंग बंद होने की जानकारी मिली। करौंधना कलां, इरादत नगर के छात्र अजयपाल पुत्र साहब सिंह ने बताया कि वह दो माह पहले ही आईएएस की तैयारी के लिए आया था। उसने फीस के 80 हजार रुपये जमा किए थे। शमसाबाद का मनोज सिंह चौहान एसएससी के लिए दो दिन पहले ही 25 हजार रुपये जमा किए थे। इसी तरह के आरोप महेशचंद्र, सोनू सिंह, योगेश, प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, गोविंद, महेश जादौन आदि ने लगाया। कोचिंग में इन दिनों पुलिस भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल की परीक्षा के लिए तैयारी कराई जा रही थी।
छात्रों ने बताया कि कोचिंग में सुशांत सिंह, राजेश राज, मनोज कुमार, शोएब, राखी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं थे। एक शिक्षक ने बताया कि उनके तकरीबन 45 हजार रुपये बाकी हैं। संचालक का रवैया कई दिनों से बदला हुआ लग रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि खजान सिंह तकरीबन चार साल से कोचिंग चला रहा था। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा। फर्नीचर में तोड़फोड़ कर डाली। जानकारी पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने उन्हें शांत किया। इसके बाद पुलिस कोचिंग सेंटर से फर्नीचर को लदवाकर थाने ले गई।
विज्ञापन


रुपये तो डूबे ही तैयारी भी अधूरी
कोचिंग करने वाले छात्र-छात्राओं का कहना था कि उनके रुपये तो डूब ही गए, तैयारी भी अधूरी रह गई। तीन चार दिन पहले ही कई नये बैच शुरू थे। ऐसे छात्रों में संचालक के प्रति गहरा रोष है। वेतन नहीं मिलने से स्टाफ के लोग भी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

फोटो: सीपी
फोटो स्कैन: कोचिंग संचालक: खजान सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें