फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश की अर्थव्यवस्था शिक्षा पर निर्भर’

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। देश की अर्थव्यवस्था शिक्षा पर निर्भर है। वर्तमान में देश के अंदर शिक्षा के गुणात्मक प्रचार एवं प्रसार की अत्यंत आवश्यकता है। यह कहना है डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुजम्मिल का।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में औटा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा, मैं प्रशासनिक सेवा से पहले एक शिक्षक हूं। पूर्व कुलपति डॉ. डीएन जौहर ने शिक्षक दिवस को महत्वपूर्ण बताया। अवध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. जीसी सक्सेना व कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति वीके सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शिक्षक समस्याओं के लिए संघर्षशील रहे फुफुप्टा के अध्यक्ष डा. प्रेमपाल सिंह, डा. घनश्याम सिंह, पूर्व महामंत्री ओपी छौकर, डा. राजगुरु मिश्रा, डा. वीके सिंह, डा. केएस राना, डा. रक्षपाल सिंह, डा. गजेंद्र सिंह, डा. एलपी शर्मा, डा. भगवान शर्मा एवं विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आरपी सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज उपाध्याय, वीपी सिंह, प्रभास्कर राय, डा. राजीव अग्निहोत्री वाईवीएस चौहान, डा. एचवी सिंह, डा. जीडी गुप्ता, डा. मनोज शर्मा, निर्भय सिंह, अवधेश जौहरी, तारा शर्मा, आनंद गौतम, निशांत चौहान आदि मौजूद रहे। अंत में औटा अध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान ने सभी का आभार जताया। संचालन अरुणोदय बाजपेयी ने किया।

समाजवादी शिक्षक सभा ने किया स्वागत
औटा के सम्मान समारोह में समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत सीके गौतम के नेतृत्व में किया। इस दौरान एके सिंह और पीबी झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें