फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्केश्वर मंदिर पर उमड़ेगा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मंदिर में शिव भक्ति का सैलाब उमड़ेगा। तड़के चार बजे से देर रात्रि 12 बजे तक भक्त भोले के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के पूर्वी छोर स्थित बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन होता है। लाखों भक्त भोले के दर्शन कर मेले का लुत्फ उठाते हैं। इसके लिए बल्केश्वर नाथ महादेव भक्त मंडल ने तैयारियां कर ली हैं। महंत सुनील कांत नागर ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे। शाम को चांदी के मुकुट के साथ भोले का भव्य शृंगार किया जाएगा। 11 तरह के भोग लगाए जाएंगे। वहीं, रविवार देर शाम मंदिर में पुलिस फोर्स के साथ सीओ हरीपर्वत समीर सौरभ पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही बम निरोधक दस्ते ने भी परिसर का कोना-कोना खंगाला।

बल्केश्वर मंदिर का इतिहास
यमुना किनारे स्थित बल्केश्वर महादेव मंदिर का प्राचीन नाम बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर है। महंत सुनील कांत नागर ने बताया कि पहले यहां बेलपत्र का जंगल था। तकरीबन 700 वर्ष पहले यहां शिवलिंग प्रकट हुआ था। यहां शिवलिंग का शृंगार चंदन और केसर से होता है। भक्तों को इसी का प्रसाद दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुला माहौर ने किया बल्केश्वर मेले का शुभारंभ
बल्केश्वर मेले का औपचारिक शुभारंभ बल्केश्वर मैदान पर रविवार शाम बाल श्रम एवं पुनर्वास समिति की अध्यक्ष अंजुला सिंह माहौर ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद सारिका बघेल, एडीएम सिटी, श्रम आयुक्त वीजे सिंह और सहायक श्रम आयुक्त दीप्तिमान भट्ट, अशोक गौतम, गीता शाक्य, अर्चना गर्ग मौजूद रहीं। बल्केश्वर मेला कमेटी के अध्यक्ष सुदर्शन सिंघल, नरेन्द्र तनेजा, अनिल गर्ग ने सभी का आभार जताया। व्यवस्था सिविल डिफेंस ने संभाली। वहीं, रविवार शाम को लोगों ने झूलों का लुत्फ लिया। शाम से ही भीड़ उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया तो बड़ों ने चाट-पकौड़ी का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें