फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर यमुना में फेंका!

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खंदौली के रामनगर के रहने वाले युवक की हत्या करके शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। उसका शव अंबेडकर पुल के नीचे यमुना नदी में मिला था। परिवारीजनों ने रविवार को शिनाख्त के बाद गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे एक युवती के साथ संबंधों का शक बताया जा रहा है। वह 22 दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ बारात में शामिल होने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारीजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

खंदौली निवासी श्रीनिवास यादव (25) पुत्र कमल सिंह आगरा कॉलेज में बीएससी का छात्र था। शनिवार की रात को उसका शव अंबेडकर पुल के नीचे यमुना से बरामद किया गया। परिवारीजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम गृह पर उसकी शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को मोहल्ले के नहना की बारात फीरोजाबाद गई थी। श्रीनिवास भी मोहल्ले के दोस्तों के साथ बारात में शामिल होने गया था। अगले दिन वह बारात की बस से छलेसर पर ही साथियों समेत उतर गया। इसके बाद रामबाग पर उसके दोस्तों ने श्रीनिवास के डूबने की सूचना दी थी। पुलिस ने यमुना में तलाश कराया मगर उसका शव बरामद नहीं हो सका। 22 दिन बाद यमुना में उसका शव मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पिता का कहना है कि उन्होंने पहले ही दिन दोस्तों पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। यदि पुलिस तभी दोस्तों से सख्ती से पूछताछ करती तो उसकी हत्या नहीं की जाती। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप चारों दोस्तों पर लगाया है। छत्ता इंस्पेक्टर का कहना है कि लाश दो तीन दिन से अधिक पुरानी नहीं है। इससे साफ है कि दोस्तों ने उसके डूबने की झूठी सूचना दी थी। परिवारीजनों ने मोहल्ले की युवती से संबंधों के शक में हत्या की बात कही है। पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होना बताया गया है। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

युवती की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
युवक के परिवारीजनों ने बताया कि मोहल्ले में करीब एक माह पूर्व एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। लड़के के परिवारीजनों ने हत्याकांड के पीछे इसी मौत को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें