आगरा। ‘हम भूल गए हैं देश का गाना, याद रह गया कड़वी बातें और गुटखा खाना।’ इन्हीं पंक्तियाें से कलाकाराें ने लोगों की देशभक्ति की भावना को जगाया।
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के ‘52 सेकेंड का उद्घोष में’ फ्रेंडस थियेटर ग्रुप ने भागीरथी मार्ग स्थित जवाहर नगर और मऊ रोड़ स्थित पुष्प कुंज कॉलोनी में नुक्कड़ नाटक किए। नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जमघट लग गया। जैसे ही कलाकाराें ने ‘रंग दे बसंती चोला, ऐ मेरे प्यारे वतन‘ जैसे गीत गाए तो लोगों के मन में राष्ट्रभक्ति हिलोरे लेने लगी। माहौल देशभक्ति के रंगों से ओतप्रोत हो गया। नुक्कड़ नाटक के समापन पर सभी ने 15 अगस्त को सुबह दस बजे 52 सेकेंड रुककर राष्ट्रगान में शामिल होने का संकल्प लिया। कलाकाराें में रोहित, यश, आसमा, एकता, कुलदीप, रुचि, उमाशंकर मिश्र, अनिल जैन, एसके गुप्ता, मोहित, शिवरानी, प्रियंका, अनुज, विक्रम, प्रिंस, सूरज, अकरम, रजा, प्रिंसी रहे। संगीत परमानंद शर्मा, गायक सुनील धाकरे और निर्देशन विश्वनिधि मिश्र ने किया।
आज इप्टा के कलाकार यहां देंगे प्रस्तुतियां
बेलनगंज सुबह आठ बजे
धूलियागंज सुबह नौ बजे
कल फ्रेेंड्स थियेटर ग्रुप यहां देगा प्रस्तुति
कमला नगर शाम पांच बजे
बल्केश्वर शाम छह बजे