फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूतों से मजबूत हैं पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नेहा हत्याकांड में जुटाए गए सबूतों से पुलिस के हाथ मजबूत हैं। जो साक्ष्य हैं वे आरोपियों को दोषी सिद्ध करने के लिए काफी हैं। यह कहना है शहर के अधिवक्ताओं का।
विज्ञापन

नेहा हत्या मामलेे में पुलिस ने कई स्तरों पर जांच की। फोरेंसिक टीम का भी सहारा पुलिस ने ली थी। लैब में टीम को खून से सने सिर के बाल मिले थे। फोरेंसिक टीम की जांच में मिले बालों में से कुछ बाल मुख्य आरोपी उदय स्वरूप के भी थे। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। मौके पर मिले साक्ष्य और लोगों के बयान भी साक्ष्यों को मजबूत बनाने वाले हैं।
आगरा बार के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि खून से सने बाल उदय को हत्या साबित करने के लिए पर्याप्त है। इसे झुठलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि वैसे भी बाल झड़ने वाले अलग होते हैं और टूटने वाले अलग। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में मजबूत है। यही बात चौधरी चरण सिंह बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भइया ने कही। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे मामले में सबूत बहुत मायने रखते हैं। पुलिस ने भी इस मामले में बहुत पुख्ता सबूत जमा किए हैं। खून से सने बाल, मौके लिए गए लोगों के बयान, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य उदय को हत्यारा साबित करने के लिए काफी हैं। उन्होंने बताया कि अभी तो कई जांच रिपोर्टें आनी हैं। वे केस को मजबूत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें