फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़-पौधे रहेंगे तो ही बचेगी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोग अपने स्वार्थ के लिए जंगलों को काट रहे हैं। प्रकृति नष्ट हो रही है। नतीजतन तापमान में बढ़ोतरी औैर मौसम चक्र बदल रहे हैं। ऐसे में पेड़-पौधे रहेंगे तो ही पृथ्वी बच सकेगी। ये बातें रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ ने पृथ्वी दिवस के मौके पर कहीं।
विज्ञापन

कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए बच्चाें को घराें में एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। साथ ही पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए परिवारीजन और पड़ोसियों को जागरूक करने को कहा। इस मौके पर अमर उजाला के महाप्रबंधक अभय अशोक सर्वटे बच्चों को पेड़-पौधाें से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को पेड़-पौधों की रक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ पौधरोपड़ भी किया। इसके बाद पौधे लगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम में अमर उजाला के हिमांशु बघेल, आशीष अरोड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें