फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन स्थल पर पुलिस ने भांजी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़/सरैंधी। खनन माफिया के खिलाफ अनशन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बुधवार की रात लाठियां भांजी। इसके बाद अनशनकारी सपा नेता दलेल सिंह, सुखवीर सिंह सोलंकी को पुलिस उठा ले गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। अब यह मामला गुरुवार को गरमा सकता है।
विज्ञापन

खेरागढ़ में खनन माफिया के विरोध में ट्रांसपोर्टरों का अनशन जारी है। अनशन पर बैठे दो लोगों की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें उपचार दिया। सपा नेता दलेल सिंह ने कहा कि जब तक डीएम वार्ता के लिए नहीं आते, अनशन जारी रहेगा। वहीं जगनेर तांतपुर, कागारौल के कई लोग भी अनशन स्थल पर पहुंचे। शिव स्वरूप, सत्यवीर परमार, राजवीर तोमर, उमेश सिकरवार, राजेश गोस्वामी, हरि सिंह, महावीर सिंह, शैलेंद्र तोमर, तोताराम शर्मा, पप्पू गोस्वामी, शिशुपाल सुरेश तोमर, राजेश गोस्वामी आदि मौजूद थे। देर शाम तकरीबन 9:15 बजे एसडीएम केहरी सिंह, सीओ नितिन कुमार मय पुलिस बल पहुंचे और लोगों पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। इसके बाद वे दलेल सिंह और सुखवीर को एंबुलेंस में डालकर ले गए। किसान सेना प्रमुख राजकुमार चाहर ने इसकी कड़ी निंदा की है। उनके अनुसार गांधीवादी तरीके से चल रहे अनशन को पुलिस ने कुचलकर अंग्रेजों की नीति याद दिलाई है। गुरुवार को उच्चाधिकारियों के समक्ष मामला रखा जाएगा।0
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें