फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले दो बांग्लादेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर पुलिस ने बाघराजपुर क्षेत्र से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार किए हैं। इनके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा। आर्मी इंटेलीजेंस सहित कई जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। इससे पूर्व भी एक बांग्लादेशी आगरा कैंट से पकड़ा गया था।
विज्ञापन

सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि शहीद नगर क्षेत्र में बाघराजपुर मंदिर के पास कुछ बांग्लादेशी रुके हुए हैं। सूचना पर रविवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां से दो बांग्लादेशियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रॉनी पुत्र जोलील निवासी बाघमरा थाना रुकसा बांग्लादेश और मोहम्मद हनीफ खां पुत्र अनवास खान निवासी थाना राजगढ़ बांग्लादेश बताया। इसके बाद आर्मी इंटेलीजेंस व जांच एजेंसियों ने दोनों से पूछताछ की। उन्होंने किसी काम के लिए यहां रुकने की बात कही। वीजा और पासपोर्ट न होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ 14 विदेश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि दोनों बांग्लादेशी कबाड़ बीनने का काम करते थे। ये यहां अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें