फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने बंधक बना किशोर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खाकी की गर्मी में एक सिपाही आपा खो बैठा। उसने पड़ोसी किशोर को न सिर्फ कमरे में बंधक बनाया, बल्कि उसकी जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को बचाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

एत्माद्दौला एसओ प्रहलाद सिंह यादव ने बताया कि पावर हाउस कालोनी निवासी दीपक गौतम खुद को यातायात पुलिस का सिपाही बताता है। रविवार शाम को उसने पड़ोसी दीपू से कुछ सामान मंगाया। कुछ देर बाद वह लौटकर आया तो सिपाही दीपू को अपने कमरे में ले गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो हाथ-पैर बांध दिए। शोरशराबा सुनकर पत्नी पहुंची तो उसे भी पीटने लगा।


बालक के साथ दुष्कर्म
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया है।
ताजगंज क्षेत्र निवासी सात वर्षीय बालक रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। बालक ने घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए। उनकी शिकायत पर मामला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें