फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों तड़पने के बाद रेल यात्री ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चलती ट्रेन में रविवार को एक युवक घंटो तड़पता रहा। जब तक रेलवे की ओर से उसे इलाज मुहैया कराया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आखिरकार एसएन मेडिकल कॉलेज में वह जिंदगी की जंग हार गया।
विज्ञापन

रविवार को केरल निवासी वेंकटेश (45), केरल एक्सप्रेस से परिजनों सहित घर जा रहा था। उसे मथुरा के बाद सांस लेने मेें दिक्कत महसूस होने लगी। इस दौरान एक-एक सांस के लिए वह छटपटाता रहा। आगरा पहुंचने से करीब आधा घंटे पहले ही वह बेहोश हो गया। यात्रियों ने टीटीई को जानकारी दी तो उसने कंट्रोल को मैसेज किया। आउटर पर करीब दो बजकर 20 मिनट पर गाड़ी पहुंची। इधर स्टेशन पर प्राथमिक उपचार देने के लिए रेलवे की डॉ. विद्या यादव, डिप्टी एसएस और जीआरपी पहुंच गई। करीब ढाई बजे ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची। रेलवे की ओर से प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन मामला गंभीर देख परिजनों ने युवक को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराने से मना कर दिया। इसी बीच क्षेत्र बजाजा कमेटी की एंबुलेंस स्टेशन मंगा ली गई। स्टेशन से मरीज को एसएन ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रेलवे की लापरवाही पड़ गई जिंदगी पर भारी
नियमानुसार चलती ट्रेन में किसी यात्री की तबियत खराब होने पर तुरंत किसी स्टेशन पर गाड़ी रोककर उसे उपचार मुहैया कराया जाना चाहिए। टीटीई की ओर से सूचना के बाद स्टेशन मास्टर को या तो रेलवे या निजी डॉक्टर की व्यवस्था करनी होती है। इस मामले में मथुरा से आगरा के बीच कई स्टेशन होने के बाद भी ऐसा नहीं किया गया। यह लापरवाही यात्री की जान पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन


............
पकड़े गए गार्ड पर हमले के आरोपी
आगरा। चलती मालगाड़ी में गार्ड पर हमला बोलकर लूटपाट करने वाले आरोपी रविवार को दबोच लिए गए। 13 दिसंबर को राजा मंडी और कैंट स्टेशन के बीच कुछ लोगों ने सिर में सरिया मारकर गार्ड को घायल कर दिया था। साथ ही मोबाइल, पैसे और वॉकी-टॉकी लूट लिया था। मामले में रविवार को राजा मंडी स्टेशन के पास से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपी बबलू बर्मा निवासी हाथरस और अमित निवासी मथुरा से गार्ड किताब सिंह का मोबाइल फोन और वॉकी-टॉकी बरामद कर लिया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी योगेश सिरोही ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें