फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनातीरे औद्योगिक महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा (ब्यूरो)। प्रयाग में त्रिवेणी पर तो चल ही रहा है, एक महाकुंभ यहां भी शुरू हुआ। औद्योगिक विकास की संभावनाओं का यह महामेला तीन दिन चलेगा। दुनिया भर से उमड़े उद्यमियों का यह संगम अभूतपूर्व है। इस महाकुंभ में डुबकी लगाने के अपने फल हैं। निवेशक तो निहाल होंगे ही, उनके ‘दान’ से होने वाले विकास का ‘पुण्य’ देश-प्रदेश को भी मिलेगा। इसका लाभ कारोबारियों और लोगों को कहीं सीधा तो कहीं अप्रत्यक्ष रूप से मिलने की उम्मीद है। सिर्फ इतना ही नहीं कि यहां पूंजी निवेश होगा, भारतीय कारोबारियों को विदेशों में पैर जमाने की जमीन भी मिलने वाली है।
विज्ञापन

औद्योगिक महाकुंभ जेपी पैलेस में रविवार को आरंभ हुआ। इसमें 2000 से अधिक लोग शरीक हुए। विदेशी, देशी उद्यमी, केंद्र व प्रदेश सरकार के नुमाइंदे भी पहुंचे। सुबह 10 बजते ही उद्यमियों का रेला जेपी पैलेस उमड़ने लगा। देर शाम तक कुल 400 से अधिक डेलीगेट्स, 250 से अधिक सरकार के नुमांइदे और आगरा शहर से ही करीब 600 से अधिक कारोबारी शमिल हुए। इसके अलावा देशभर से कारोबारी शमिल हुए। जहां स्थानीय उद्यमी अपने कारोबार को दिशा देने के लिए कारोबारी रिश्ते मजबूत करते नजर आए। वहीं कारोबार के लिए विदेशों में भी अपने लिए जमीन तलाश रहे थे।
ताजनगरी को जिस उम्मीद के मेले का इंतजार था वह पूरी तरह से तैयार था। बाहर से आए करीब डेलीगेट्स ने जहां आगरा के कारोबार को विस्तार से जानने की कोशिश की। शहर के उद्यमियों ने उन्हें फाउंड्री, लेदर, कारपेट, पेठा आदि के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराईं। इन उद्यमियों ने सरकार के अफसरों को भी कारोबार को विस्तार से बताया ताकि औपचारिक सत्रों में वह इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकें। यूपी पवेलियन में खास तौर पर जिंबाबे, तंजानियां, तुर्की, गुयाना तंजानिया के उद्यमी व प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें