फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शनिवार को 64वां गणतंत्र दिवस शहर में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल, कालेजों और संस्थानों में विभिन्न आयोजन हुए। झंडारोहण, राष्ट्रगान के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। देश की आजादी के लिए शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूली बच्चों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सूरसदन प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें शहर के 10 विद्यालयों के तकरीबन 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज, रत्नमुनि गर्ल्स इंटर कालेज, शिक्षा बालिका गर्ल्स इंटर कालेज, चंद्रा बालिका गर्ल्स इंटर कालेज, सनातन कन्या धर्म इंटर कालेज, बीडी जैन कन्या इंटर कालेज, सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कालेज और रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कालेज विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। सभी प्रतिभागियों को मौके पर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस टू कमलेश कुमार, एडीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, बीएसए देेवेंद्र प्रकाश और विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अनिल कुमार वशिष्ठ और संजय बंसल ने किया।
विज्ञापन

स्कूलों में हुए कार्यक्रम
- न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण के साथ किया। विद्यालय के निदेशक केके मिश्रा व प्रबंधक एससी वर्मा, शशि मेहता, एनएस वर्मा ने विचार रखे।
- रामदयाल बालिका इंटर कालेज, कालिंदी विहार में प्रधानाचार्य आशा सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रबंधक एससी वर्मा ने सभी को पॉलीथिन का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया।
- विकलांग समेकित पुनर्वास संस्थान के कार्यक्रम में मंदबुद्धि बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुत दी। संस्था के संरक्षक पीके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष वाईएकेएस जोसेफ ने किया।
- दरगाह-ए-इस्लामी जूनियर हाईस्कूल पंचकुइयां में एसएन मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. ग्यासुद्दीन कुरैशी व अफजाल कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से महिला उत्पीड़न को रोकने की अपील की। सैयद शाहीन, मोहम्मद तारिक शम्सी, बदरूल इस्लाम, मोहम्मद याकूब आदि उपस्थित रहे।
- शुएब मुहम्मदिया एओ कालेज में कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में गाया गया। प्रधानाचार्य हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। समारोह की अध्यक्षता शाहमीर खां ने की। समारोह में हाजी तैयब, कदीर उद्दीन, अजमल अली शाह आदि उपस्थित रहे।
- संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में झंडारोहण मुख्य अतिथि कैलिफोर्निया से आई डा. जया पंचोली ने किया। अतिथियों में डा. आरएम मल्होत्रा, डा. नरेंद्र मल्होत्रा व डा. अमित अग्रवाल थे। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के सचिव मनमोहन चावला, प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी आदि ने विचार रखे। संचालन प्रशंसा शर्मा ने किया।
- रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में एसएसपी एससी दुबे ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने परेड और ड्रिल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य लोतिका ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी।
- चंद्रा बालिका विद्यापीठ इंटर कालेज, न्यू आगरा में झंडारोहण विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य अनु चौधरी ने किया। प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्ता व प्रधानाचार्य उमा मंगला ने छात्राओं को संबोधित किया।
- कमला नगर स्थित ट्विंकल स्टार नर्सरी स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक शशि गुप्ता ने किया। बच्चों ने नृत्य और समूह गान प्रस्तुत किया। शोभा गुप्ता, अर्पणा गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके प्रधानाचार्य डॉ. सीमा जैन ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।
- श्रीभगवान सरस्वती शिशु मंदिर महर्षिपुरम् में ध्वजारोहण रमेश चंद्र ने किया। संयोजक स्वतंत्र कुमार अग्रवाल, प्रबंधक प्रमोद सारस्वत, प्रधानाचार्य गिर्राज शरण व अध्यक्ष राधाबल्लभ अग्रवाल ने विचार रखे।
- होली पब्लिक जूनियर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के डायरेक्टर संजय तोमर ने ध्वजारोहण किया। चित्रकला व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक राधा तोमर ने बच्चों को शुभकामना दी। आवास विकास स्थित ब्रांच में झंडारोहण प्रधानाचार्य नीलिमा ने किया।
- टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान शास्त्रीपुरम् में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
- सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष पार्क में झंडारोहण मुरारीलाल गोयल ने किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय के व्यवस्थापक प्रमोद कुमार चौहान, पूरन चंद्र अग्रवाल और प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे।
- कारमल कान्वेंट स्कूल, सेक्टर-3 आवास विकास कालोनी में खेलकूद हुए। इस दौरान प्रबंधक ऊषा वर्मा, दीपा वर्मा, भावना आदि उपस्थित रहीं।
- संत श्री आसाराम जी पब्लिक स्कूल में नेहरू की तीसरी दुनिया के सपने को पूर्ण करने का संकल्प लिया गया। पाकिस्तान की दरिंदगी व दिल्ली गैंगरेप घटना की भर्त्सना की गई। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र ब्रह्मचारी ने झंडारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने विद्यालय का परिचय दिया।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम् के परिसर में हरीश सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य अंबर बनर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया।
- बोस्टन पब्लिक स्कूल दहतोरा में निदेशक पृथ्वीराज चाहर ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य राजरानी सिंह पुरस्कार वितरण किया। संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।
- श्यामो स्थित प्राथमिक विद्यालय में भाजपा नेता विजय सिंह लोधी, प्रधानाध्यापिका सरला चौहान ने झंडारोहण किया।
- सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में सांसद रामशंकर कठेरिया ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रेमसागर अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य भुजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
- भारतीय विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विभव नगर में मुख्य अतिथि रूप में राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रिंसिपल संदीप कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश चंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
- मिल्टन पब्लिक स्कूल, बोदला में कार्यक्रम का उद्घाटन निर्देशक राजकुमार कुलश्रेष्ठ ने किया। चित्राराज कुलश्रेष्ठ, प्राची व डॉ. राहुल राज आदि उपस्थित रहे। संचालन डीके सक्सेना ने किया।
- ओम पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार संस्थापिका लक्ष्मी गौतम, हरि गौतम विमल ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।
- नेशनल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, बल्केश्वर में ध्वजारोहण क्षेत्रीय पार्षद अर्चना गर्ग और संस्थाध्यक्ष डा. एसके शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक निदेशक डॉ. अनुभव गौतम ने किया।
- बालमुकुंद रामचंद्र बजारी सरस्वती विद्या मंदिर में 64वां गणतंत्र दिवस की मुख्य अतिथि आलोक कुमार गोयल और प्रिंसिपल सुरेश चंद्र शर्मा ने बधाई दी।
- रामदयाल कलावती बालिका इंटर कालेज में ध्वजारोहण के बाद निदेशक केके मिश्रा व प्रबंधक एससी वर्मा और एनएस वर्मा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया।
- द मिलेनियम स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। निदेशक श्याम बंसल, प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र दास ने ध्वजारोहण किया।
- सिंपकिंस स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। निदेशक सौरभ सिन्हा, प्रिंसिपल भावना कुलश्रेष्ठ ने बधाई दी।
- रतन समाज इंटर कालेज में प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
- श्रीराम आदर्श महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के आयोजन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव और उम्मेद सिंह मौजूद रहे।
- नेशनल मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल बीपी सारस्वत ने बधाई दी।
- केवलराम गुरुमुख दास इंटर कालेज में प्रिंसिपल डॉ. एसडी पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
- श्रीमती गंगादेवी स्कूल में ट्रस्टी गोपाल मोहल अग्रवाल ने ध्वाजारोहण किया। प्रबंधक ईश्वर दयाल ने धन्यवाद दिया।
- नीलकंठ बाल मंदिर में मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मुरारी ने ध्वजारोहण किया।
- दारुल हुदा एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों का फैंसी ड्रेस शो शानदार था। मुख्य अतिथि मिर्जा शमीम बेग, इकान रिजवी ने ध्वजारोहण किया, तो प्रिंसिपल हबीबा अब्दुल ने धन्यवाद किया।
- मदरसा तालीम-उल-कुरान में बच्चों ने तराना पेश किया। मदरसा प्रबंधक हाजी इमामउद्दीन ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि सैयद हनीफ थे। मौलाना असरार, हाफिज इश्तियाक, मौलाना शहादत आदि मौजूद थे।
- अहमदिया मुसलिम स्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती सुमन ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। संस्था उपाध्यक्ष बबलू खान ने धन्यवाद दिया।
- अंकुर पब्लिक स्कूल में कंवल जीत सिंह बग्गा ने बच्चों को संविधान के बारे में बताया।
- रुक्मिणी देवी मॉडल स्कूल में प्रिंसिपल अरविंद चाहर ने ध्वजारोहण किया।
- महाराजा अग्रसेन बाल मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल रेनू गुप्ता, जगदीश बागला आदि मौजूद रहे।
- स्वामी लीला शाह आदर्श सिंधी इंटर कालेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी और चिम्मन लाल पेरवानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
- कैंट इंटर कालेज में रंगारंग कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि छावनी सीईओ सी रविंद्रा, पार्षद मलिक अजीम मौजूद थे। प्रिंसिपल हरिओम आर्य ने स्वागत किया।
- ईएसएस कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूली में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार गर्ग, शोभा गर्ग, गिरीश चंद्र गुप्ता और सरोज गुप्ता द्वारा राष्टगान प्रस्तुत कर किया। प्रिंसिपल इंदु सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के मनीष कुमार गुप्त, लायंस क्लब युवा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे। प्रिंसिपल शैलेंद्र मोहन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
- सूरदास ब्रजरानी मेमोरियल महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें डॉ मसीह, डॉ नीतू बंसल आदि मौजूद रहे।
- जनकल्याण समिति की ओर से आकृति पब्लिक स्कूल, जटपुरा में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण आशा चौहान व प्रधानाचार्या बीना चौहान ने किया। अनिल अरोड़ा संघर्ष, डॉ. ओमप्रकाश दीक्षित सूर्य, जितेंद्र आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें