फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठा मृतक का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मलपुरा में पुलिस की पिटाई से मरने वाले अधेड़ की अंतेष्टि के बाद सोमवार को उसका परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गया। उनका आरोप है कि प्रशासन आश्वासन के नाम पर उनसे छल कर रहा है। एसओ को निलंबित नहीं किया गया। सिपाहियों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मुआवजा तक नहीं दिया गया। जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा हड़ताल पर रहेंगे। पीड़ित परिवार के साथ गांव वाले भी आ गए हैं।
विज्ञापन

मलपुरा के गांव टपरा निवासी मुरारीलाल (42) पुत्र कैलाशी की रविवार दोपहर पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। रात में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सुबह शव के गांव पहुंचते ही एक बार फिर लोग आक्रोशित हो उठे। सुबह आठ बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद मृतक की पत्नी रामादेवी, बेटे भागीरथ, रवि और बेटी पिंकी घर आईं और भूख हड़ताल पर बैठ गईं। उनके साथ पूरा गांव धरने पर बैठा गया। गांव के प्रधान महेश और मृतक की पत्नी रामादेवी ने बताया कि सोमवार को जो वादे मृतक के परिवार से किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। एसओ मलपुरा को निलंबित करने की बात थी उसे लाइन हाजिर किया गया। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की बात कही थी, उसे भी पूरा नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना था कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर सड़क पर उतरेंगे। उधर, सीओ अछनेरा ने बताया कि मुरारी लाल की हृदय घात से मौत हुई है।

बाक्स
अब कछु नाय बचो...
मृतक मुरारीलाल की मां (70) सुमित्रा देवी और पत्नी के आंसू रुक नहीं रहे। मां का कहना है कि ‘मेरो बेटा मार डालो, अब कछु नाय बचो, बच्चों के ब्याह कौन कराएगा? कछु तो इनके ले मिलनों चाहिए।
विज्ञापन


सांसद पहुंची गांव
आगरा। सांसद सीमा उपाध्याय सोमवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात करने गांव पहुंची। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि उनकी लड़ाई में वह साथ हैं। प्रशासन अगर वादों को पूरा नहीं करता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें