आगरा। न्यू आगरा थाने में अधिवक्ता ने जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। खंदारी जवाहर नगर निवासी अधिवक्ता विजेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि उसे धमकी फोन से दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि कमलजीत सिंह के खिलाफ दाखिल वाद को वापस लेने की बात कही है। विजेंद्र ने बताया कि कमल से एक फ्लैट बुक कराया था। बाद में बुकिंग निरस्त कर दी। कमल ने अग्रिम राशि करीब चार लाख का चेक दिया था। जो डिसआर्डर हो गया था। इस संबंध में उन्होंने कोर्ट में वाद दाखिल किया है।
हास्टल के छात्रों ने कार सवार को पीटा
आगरा। एमजी रोड पर सोमवार रात एक्सीडेंट के बाद हॉस्टल के युवकों ने कार चालक से मारपीट की। आरोप है कि कार में बैठी महिला से छात्रों ने अभद्रता की और दस हजार रुपये छीन कर ले गए। घटना की जानकारी होेते ही लोहामंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हॉस्टल में जाकर जांच की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया।