फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियनशिप में दिखेंगे दुर्लभ नस्ल के डॉग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताज कैनल क्लब के तत्वावधान में कर्नल वाईएन उपाध्याय मेमोरियल चैंपियनशिप डॉग शो का आयोजन 13 जनवरी को होटल क्लार्क शीराज में किया जाएगा। शो में दुर्लभ प्रजाति के कई डॉग्स को भी देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

ताज कैनल क्लब के अध्यक्ष एसपी मलिक और सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि क्लब के तत्वावधान में हर साल होने वाले डॉग शो की शृंखला में यह 30 एवं 31वीं चैंपियनशिप डॉग शो है। डॉग शो में 190 एंट्रीज आ चुकी हैं। इनमें 34 नस्लों के डॉग्स होंगे। इन्हें 36 वर्गों में बांटा गया है। शो में दुर्लभ प्रजातियों के डॉग्स देखने को मिलेंगे। इनमें चिहुआहुआ, राजापलायम, अमेरिकन स्टाफोर्डशायर टेंरियर, स्टाफोर्डशायर बुलटेरियर, मिनीएचर सनोंजर, शिटजू, कैन कौरसो जैसे शानदार डॉग्स देखने का मौका मिलेगा।
चैंपियनशिप में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कोलकाता से प्रतिभागी डॉग्स के साथ प्रतिभाग करने आ रहे हैं। इस दफा प्रतियोगिता की जज फिलीपीन्स की प्रो. मारिया रौसिया डी वैगा और थाईलैंड की मिस लडावन चौथीडाथाडा होंगी। शो की समस्त जानकारी क्लब की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन शो में प्रविष्टी की जानकारी के लिए क्लब के सचिव अरुण गुप्ता से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें