फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म रक्षा को एकजुट किए जाएंगे हिंदू-

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिस देश का धर्म और संस्कृति नष्ट हो जाए, उसे तोड़ना कठिन नहीं है। आतंकी संगठन हिंदुआें को कमजोर करने में लगे हैं। गो हत्या और लव जेहाद इसी साजिश के हिस्से हैं। समय रहते हिंदू नहीं चेता तो अंजाम भयंकर होंगे। राजामंडी के दरियानाथ मंदिर में महंत योगी सिद्धनाथ ने वाहिनी कार्यकर्ताआें में इन्हीं शब्दों से जोश भरा। पहले इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि योगी आदित्य नाथ को शामिल होना था, लेकिन ऐन मौके पर उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन

योगी सिद्धनाथ ने कहा कि हिंदुआें को बांटने में राजनेता भी कम नहीं। वोटाें के लिए जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। वाहिनी प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ने हिंदुआें को एकजुट करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर गांवाें में सहभोज आयोजित किए जाएंगे। एक भात और एक पात का यह अभियान 15 दिन चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति बोले कि मुस्लिम आरक्षण की पैरवी करने वाली सपा को मुंह तोड़ जवाब देना होगा। सम्मेलन में सुनील सिंह, योगी कमलनाथ, राम लक्ष्मण, पीयूष श्रीवास्तव, योगी शांतिनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें