फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिलेगी एड्स से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में शनिवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन कर एड्स के बारे में जानकारी और इससे बचाव के तरीके बताए गए। इस मौके पर ग्रामीणोें को रविवार को (आज) आगरा कैंट पर आ रही रेड रिबन एक्सप्रेस को देखने जाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

सीएचसी पर जन जागरण के लिए शनिवार को रेड रिबन एक्सप्रेस बस पहुंची। इसके साथ पहुंचे कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर एचआईवी संक्रमण के लक्षण और इससे बचाव के तरीके सुझाए। कलाकारों ने बताया कि जन जागरण और लोगों को एड्स की जानकारी देने के लिए रविवार को रेड रिबन एक्सप्रेस ट्रेन आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी। जहां विभिन्न गांवों से लोग पहुंचेंगे। इस दौरान कलाकारों ने नगला दलेल, अर्जुन पुरा विप्रावली, कुकथरी आदि गांवों में भी प्रचार प्रसार किया। कलाकारों ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर बस आएगी। इच्छुक लोग बस से आगरा जाकर ट्रेन में एड्स के बचाव के तरीकों की जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि लखनऊ के रंगालय एकेडमी के कलाकार जनपद के विभिन्न गांवों में लोगों को जागरुक कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर वीडीओ पिनाहट लालबहादुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा धींगड़ा, पिनाहट स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. बृजेश आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें