आगरा। किसान काल सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिरोें ने छात्र को ठग लिया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
न्यू आगरा निवासी देवेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि कथित किसान काल सेंटर नई दिल्ली की ओर से उप्र सहित कई राज्यों में युवाओं को रोजगार दिए जाने का विज्ञापन जारी हुआ था। इसे पढ़कर उनके पुत्र विनोद सिंह और उसके दोस्त मनोज कुमार ने आवेदन कर दिया। फोन पर ही उनका इंटरव्यू हो गया। इसके बाद काल सेंटर से नियुक्ति पत्र भेजने की जानकारी दी। इस दौरान सिक्योरिटी के नाम पर 8500 रुपए कथित केंद्रीय हिंदी संस्थान मालवीय नगर नई दिल्ली के ओपी बाथम के एकाउंट में जमा करने का एसएमएस आया। रुपए जमा करने पर काल सेंटर के नंबरों पर सपंर्क किया तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई।