फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य से 51 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य से मंगलवार दोपहर बदमाश ने 51 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के समय वह क्लीनिक पर बैठे थे। शातिर मरीज बन कर क्लीनिक आया था। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। पीड़ित ने लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जगदीशपुरा स्थित आवास विकास कालोनी सेक्टर सात निवासी डा. केएम गर्ग आगरा कालेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। घर में ही उनकी होम्योपैथिक क्लीनिक है। मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर बैठे थे। उसी दौरान एक युवक उनके पास मरीज बन कर आया। करीब आध घंटे तक वह क्लीनिक में इंतजार करता रहा। डाक्टर केएम गर्ग ने बताया कि वह जब पहुंचे तो मरीज वहीं बैठा हुआ था। उसने अपना नाम सुमित निवासी इलाहाबाद बताया और कहा कि उसे बुखार है। डा. गर्ग उपकरण लेने के लिए जैसे ही घूमे युवक ने उनके पीछे कुछ टिका दिया। उनको लगा कि वह रिवाल्वर थी। इसके बाद उसने उनकी जेब से 50 हजार रुपये और एक हजार रुपये गुल्लक से निकाल लिए। वह रुपये किसी को देने के लिए रखे थे। जब तक उन्होंने शोर मचाया वह भाग चुका था। उन्होंने घटना की जानकारी जगदीशपुरा पुलिस को दी। कुछ दी देर मेें दो एसआई मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। डाक्टर ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर भी उनके पास है। पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं आपसी विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें