आगरा। अंतरिक्ष के रहस्याें से जल्द पर्दा हटेगा। गृहाें की गतिविधियों से बच्चे रूबरू हो सकें गे। दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर कृतिम तारामंडल बनाने जा रही है। इसमें साइंस सेंटर के विज्ञानियाें की टीम बाल विज्ञानियाें को प्रशिक्षित करेगी।
क्वीन विक्टोरिया स्कूल में पहली बार ऐसी विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जिसमें तारामंडल सजाया जाएगा। इसके लिए स्कूल में दो हजार वर्ग मीटर की खास प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इसमें साइंस सेंटर के विज्ञानी सौर मंडल तैयार करेंगे। लाइटिंग और विज्ञानी उपकरणाें से नौ गृह बनाए जाएंगे। साइंस सेंटर के विज्ञानी अंतरिक्ष में होने वाले परिवर्तनाें से छात्राें को बताएंगे। इसमें दिन-रात होना, ज्वार भाटा, तूफान और वर्षा चक्र जैसी गतिविधियां होंगी। विज्ञान अकादमी की पहल से प्रदर्शनी का आयोजन 17 नवंबर से होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 18 मंडलाें के छह सौ बाल विज्ञानी शामिल होंगे। बाल विज्ञानियाें के मॉडल और पोस्टराें के आधार पर इनको नेशनल एग्जीबेशन में शामिल किया जाएगा। इनके मॉडलाें का आंकलन करने के लिए ़डेढ़ दर्जन वरिष्ठ प्रोफेसराें की टीम बनाई गई है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव डा. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। गुरुवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई है।