फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास फैक्ट्री में नौकर की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा स्थित फैक्ट्री एरिया में बुधवार रात सिक्योरिटी गार्ड ने नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद निवासी कपिल अग्रवाल दयालबाग स्थित मीना एनक्लेव में किराये पर रहते हैं। इनकी सिकंदरा स्थित फैक्ट्री एरिया में डी ब्लाक में ऊषा प्लास्टिक के नाम से डिस्पोजल ग्लास की बनाने की फैक्ट्री है। तीन दिन पहले फैक्ट्री के लिए उन्होंने दुर्गा सिक्योरिटी से ओम हरि भदौरिया नाम के गार्ड को लिया था। बुधवार रात सात बजे भदौरिया का नौकर विजय यादव पुत्र ज्ञान सिंह निवासी महाराजगंज, कानपुर से विवाद हो गया। गुस्से में आए गार्ड ने विजय की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। नौकर के मरने की जानकारी उन्होंने फैक्ट्री मालिक और थाना सिकंदरा पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचित कर दिया है। फैक्ट्री मालिक की तरफ से तहरीर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक को भी बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें