फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता खिला रहा जुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कुआं खेड़ा के गांव नवलिया के ग्रामीण सोमवार को सपा नेता के खिलाफ एसएसपी, डीआईजी और पूर्व सांसद से शिकायत की। उनका आरोप है कि सपा नेता जुआ का अड्डा चलाता है। उसकी ही वजह से रविवार को गांव में मारपीट हो गई। डीआईजी ने सीओ वीआईपी और एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गढ़ी नवलिया के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को सुबह ट्रैक्टरों में सवार होकर डीआईजी कार्यालय पहुंच गए। उनका आरोप है कि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धारा सिंह थे। उनका आरोप था कि धारा सिंह और उनका परिवार गांव में जुआ और सट्टा खिला रहा है। जब लोगों ने विरोध किया तो रविवार को उनके साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों का कहना था कि सपा नेता के खिलाफ वह पहले भी शिकायत कर चुके हैं पर सुनवाई नहीं हुई। डीआईजी भानू भास्कर ने मामले में क्षेत्राधिकारी वीआईपी और एसडीएम को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने एसएसपी और पूर्व सांसद सपा रामजीलाल सुमन से भी मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धारा सिंह ने बताया कि उन पर लगा आरोप निराधार है। रविवार को जब विवाद हुआ तब वह गांव में ही नहीं थे। उनका कहना था कि शिकायतकर्ता जसवंत सिंह के परिवार से उनके परिवार की 40 साल पुरानी रंजिश है। जब से वह जिलाध्यक्ष बने हैं तभी से जसवंत और उनका परिवार उल्टी सीधी शिकायतें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें