फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ने दिया अनेकता में एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ‘हम दिखते कई हैं लेकिन हैं एक, अनेकता में एकता ही हमारी शक्ति है’, इस संदेश की प्रस्तुति के साथ ही उत्तरी जोन प्रथम के विजेता आगरा डिवीजन ने पावर ग्रिड कारपोरेशन राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पूर्व क्षेत्र पटना और तृतीय स्थान पर पश्चिमी क्षेत्र बड़ौदा की टीम रही।
विज्ञापन

पावर ग्रिड कारपोरेशन के अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के प्रतिभागियों ने अनेकता में एकता, पर्यावरण और विकास में संतुलन बनाने का आह्वान किया। होटल जेपी पैलेस में हुई प्रतियोगिता में कारपोरेशन के कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने पर्यावरण के प्रति क्रूर दृष्टिकोण रखने वालों पर प्रहार किया। उत्तर क्षेत्र द्वितीय, कारपोरेशन की उप कंपनी पोसोको, दक्षिण क्षेत्र द्वितीय, दक्षिण क्षेत्र प्रथम, पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय, पूर्वी क्षेत्र प्रथम, पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कारपोरेट सेंटर, पश्चिमी क्षेत्र प्रथम, उत्तर क्षेत्र प्रथम, पूर्व क्षेत्र द्वितीय ने प्रस्तुतियों से अनेकता में एकता और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने की अपील की।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमडी आरएन नायक, कार्यपालक निदेशक प्रभाकर सिंह, निदेशक कार्मिक रवि पी सिंह, निदेशक प्रोजेक्ट आईएस झा, निदेशक संचालन आरआर ससमाल, एडी मानव संसाधन आईआर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। धन्यवाद एडिशनल जीएम एचआर अनिल सबरवाल ने दिया। अभिनेता एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक जुगल किशोर शर्मा, छाऊ नृत्य गुरु भूमकेश्वर सिंह और कलाकृति के सतीश गुप्ता निर्णायक मंडल में थे। वहीं कारपोरेशन परिवार द्वारा हस्तशिल्प, ललित कला और शिल्प कला की प्रतिभा का भी प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन कारपोरेशन की महिला संस्था सृष्टि महिला समाज की अध्यक्ष संगीता नायक ने किया।
विज्ञापन


इस तरह के आयोजन हमें ऊर्जा देते हैं। हमें दोगुना लक्ष्य पाने का मौका देता है। परिवार की सहभागिता को बढ़ाता है। सामाजिक मुद्दों पर दी गई प्रस्तुतियां लोगों को झकझोरने वाली हैं। हमें पर्यावरण के प्रति सोचना नहीं होगा बल्कि उसे बचाना होगा।
आरएन नायक
प्रबंध निदेशक, पावर ग्रिड कारपोरेशन


अन्य विजेता
ललित कला : प्रथम शिवानी सिंह उत्तरी क्षेत्र, द्वितीय नेहा साव पश्चिमी क्षेत्र, तृतीय ए मेघना दक्षिणी क्षेत्र
शिल्पकला : प्रथम नीरज गुप्ता उत्तरी क्षेत्र, द्वितीय सुनील विश्वास पूर्व क्षेत्र, तृतीय बबिता उत्तरी क्षेत्र-2
हस्तशिल्प : उत्तरी क्षेत्र-1 रेहान खान प्रथम, द्वितीय वी शिवम दक्षिणी क्षेत्र, तृतीय अरुणा श्री मूर्ति पश्चिमी क्षेत्र-2

नजीर के लिए सरकार को करना होगा काम: जुगल किशोर
आगरा। अभी देश में आवाम की सरकारें नहीं आ रही हैं। इसलिए जनकवि नजीर अकबराबादी हों या फिर मीर तकी मीर, इनकी मजारें तक बदहाल हैं। आगरा में नजीर की मजार पर जाने के लिए शाहजहां गार्डन वाला दरवाजा खोल दिया जाए तो पर्यटक और उनके प्रशंसक वहां जाएंगे। यह कहना है भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक, रंग कर्मी और पीपली लाइव फेम जुगल किशोर शर्मा का।
पावर ग्रिड कारपोरेशन के कार्यक्रम में आए जुगल किशोर ने बातचीत के दौरान कहा कि लखनऊ के तहरी गांव में आज भी ताजिये दफन करने के दौरान हिंदू महिला दाहा करती हैं। यह सामाजिक एकता की मिसाल है। नजीर और मीर इसी एकता के कवि हैं। उन्होंने कहा कि अब ऑफ बीट फिल्मों का दौर है। कम बजट की यह फिल्में मल्टीप्लेक्स पर धमाल भी कर रही हैं लेकिन यह नया प्रयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि आक्रोश की अंतिम सीमा है गाली, जब व्यक्ति कुछ करने की स्थिति में नहीं होता है, तब गाली देता है। फिल्मों को रीयलस्टिक टच देने के लिए इस तरह के प्रयोग ठीक नहीं है। वह फिल्म दबंग-2 में अभिनेता सलमान खान के अपोजिट विलेन के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें