आगरा। हरीपर्वत पुलिस ने लोगाें की शिकायत पर एक हाजी को खंदारी से हिरासत में ले लिया। आरोप था कि हाजी झाड़-फूंक के नाम पर लोगों से ठगी करता है। हाजी के हिरासत में लेेने की जानकारी मिलते ही मुसलिम समाज के कई लोग थाने में जमा हो गए। पुलिस ने हाजी को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया।
आजाद नगर खंदारी गली संख्या पांच के कोने में एक हाजी सप्ताह में तीन दिन झाड़फूंक का कार्य करता है। हरीपर्वत पुलिस को आजाद नगर के लोगों ने शिकायती पत्र दिया कि हाजी झाड़फूंक की आड़ में लोगों से ठगी कर रहा है। इतना ही नहीं वह महिलाओं का शोषण भी करता है। इस पर पुलिस शनिवार दोपहर आरोपी हाजी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसकी जानकारी जब उसके समर्थकों को हुई तो वे थाना हरीपर्वत पहुंच गए। उनका कहना था कि हाजी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि हाजी से लिखा लिया है कि अब अगर कोई शिकायत आई तो बख्शा नहीं जाएगा। े