फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर लाइन की ओवरलोडिंग भुगत रहा आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। नार्दन ग्रिड फेल होने के बाद बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी आगरा को भारी पड़ रही है। ग्वालियर बीना लाइन के ओवरलोड होने का खामियाजा आगरा शहर को भुगतना पड़ रहा है। जहां भी ओवर लोडिंग हुई आगरा शहर की बिजली गुल और इतने भर से पावर ग्रिड की लाइन नार्मल चलती है। इसका खुलासा विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने में आ रही समस्याओं के संबंध में कमिश्नर द्वारा बुलाई गई बैठक में हुआ।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपलब्धता की कमी के अलावा पावर ग्रिड ग्वालियर-बीना पर ओवरलोड होते ही आगरा शहर की बिजली गुल कर देता है। इस लाइन के ओवरलोड होने के बाद नार्दन ग्रिड फेल होने से यह सावधानी बरती जा रही है। हालांकि जब ग्रिड फेल हुआ था तब लाइन पर केवल एक ही सर्किट था। लेकिन अब दो सर्किट चल रहे हैं। फिर भी आगरा की बिजली काटी जा रही है। कमिश्नर ने लखनऊ से उपलब्धता और ग्वालियर-बीना लाइन के ओवरलोड होने से की जाने वाली कटौती का अलग अलग हिसाब मांगा है। इसके अलावा बैठक में स्थानीय स्तर पर बिजली उपलब्धता और फाल्ट को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और टोरंट पावर के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

मीटिंग में यह भी फैसले
एसएन मेडिकल को नो पावर कट जोन के लिए 220/132 केवी की सीधी लाइन देने पर विचार
दीवानी को नो पावर कट जोन में डालने के लिए दक्षिणांचल के फैसले का इंतजार
नुनिहाई, फाउंड्री नगर के औद्योगिक इकाइयों का विवरण होगा तैयार, मिल सकता है अलग फीडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें