फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: जमकर बरसे बादल, हर तरफ हुआ जलभराव, शहर परेशान, खिले किसानों के चेहरे

Mon, 08 Aug 2022 07:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बारिश के बाद शाम से ही किसानों ने कहीं धान की रोपाई शुरू कर दी तो कहीं तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही धान की रोपाई का काम जिले में सौ प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में रविवार को अब तक की सबसे जोरदार बारिश हुई। सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक जारी रही। इस बीच पानी की रफ्तार जरूर बदलती रही। शहर में 97.9 मिलीमीटर बारिश हुई तो हरफ तरफ पानी-पानी नजर आया। नाले जहां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आए गए तो मोहल्लों में जलभराव हो गया। मुख्य सड़कों पर भरा पानी तो निकल गया, लेकिन निचले मोहल्लों में पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को हुई बारिश ने सीजन का रिकॉर्ड बना दिया। सुबह छह बजे शुरू हुई रिमझिमदिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। दोपहर एक बजे तक रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। शहर में हर तरफ नाले ओवरफ्लो हो गए। पानी जहां सड़कों पर भर गया तो वहीं कचरा भी जलभराव में तैरता नजर आया। शहर के स्टेशन रोड, कचहरी रोड और आगरा बाईपास रोड पर कुछ जगह दो फीट तक पानी भर गया। इससे वाहन भी रेंगते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र में लगे वर्षा यंत्र के अनुसार लगभग आठ घंटे में 97.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

शहर के निचले इलाकों में मुश्किल और भी बढ़ गई। राजीव गांधी नगर, मोहल्ला अग्रवाल, देवपुरा, नगला शिवलाल आदि में जलभराव हुआ और पानी घरों में घुसने लगा। इसके चलते लोग बाल्टी व अन्य बर्तन लेकर पानी निकालने में जुटे रहे। बारिश होने के बाद भी सड़कों पर भरा पानी तो निकल गया, गलियों में अब भी जलभराव के हालात बने हुए हैं।

तापमान गिरा तो खिले चेहरे

सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे बारिश बंद होने के बाद भी मौसम ठंडा रहा। बारिश रुकी तो रविवार होने के चलते लोग घरों से बाहर निकले। मौसम की राहत के चलते उनके चेहरे भी खिले नजर आए।

ग्रामीण अंचल में भी हुई बारिश

रविवार को केवल शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल में भी बारिश हुई। भोगांव, बेवर, जागीर, करहल और किशनी क्षेत्र में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते ग्रामीण अंचल में कच्ची गलियों में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया।

विज्ञापन

धान की रोपाई का काम होगा पूरा

इस बार तेज बारिश हुई तो धान की रोपाई का काम अब पूरा होने की उम्मीद बंध गई है। कई क्षेत्र ऐसे है जहां रजबहा और माइनर न होने से लोगों को धान की रोपाई के लिए बारिश का ही इंतजार रहता है। अब बारिश हुई तो धान की रोपाई का काम पूरा हो जाएगा। बारिश के बाद शाम से ही किसानों ने कहीं धान की रोपाई शुरू कर दी तो कहीं तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही धान की रोपाई का काम जिले में सौ प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें