मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र निवासी नगर पंचायतकर्मी के खाते से धोखाधड़ी कर 96700 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली क्षेत्र के एक जनसेवा केंद्र संचालक पर शक जताते हुए तहरीर दी।
थाना भोगांव क्षेत्र के जगत नगर निवासी लालू नगर पंचायत में सफाईकर्मी है। उसने बताया कि तीन फरवरी को वह आगरा रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र पर खाते से रुपये निकालने आया था। केंद्र संचालक ने किसी गड़बड़ी की बात कहते हुए रुपये न निकलने की बात कही थी। दो मार्च को उसके मोबाइल पर खाते से करीब 96700 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जब बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि रुपये एक मार्च को ही निकाले जा चुके हैं। लालू ने बताया कि एक मार्च को उसका मोबाइल बंद था, जिस वजह से अगले दिन खाते से रुपये निकालने का मैसेज आया। मामले की जांच साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है।