फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9536 मतदाताओं को मिली ई वोटर कार्ड की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मतदाताओं को पहचान पत्र के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे। निर्वाचन आयोग ने नए मतदाताओं के लिए ई-वोटर कार्ड की सौगात दी है। अब मतदाता घर बैठे ही मोबाइल पर पहचान पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसका लाभ 9536 मतदाताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत जो नए मतदाता बनाए गए हैं। उनके लिए यह सुविधा दी गई है। इस सुविधा का लाभ 28 फरवरी तक ही मिलेगा। यह दस्तावेज प्रमाण के रूप मेें मान्य होगा। आवश्यकता पड़ने पर इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।
जिले में नए बने मतदाता
महिला मतदाता 4920
पुुरुष मतदाता 4616
इस तरह पूरी होगी प्रकिया
ई-वोटर कार्ड प्राप्त करने की प्रकिया तीन चरण में पूरी होगी। सबसे पहले मतदाता को वोटर पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद जो ओटीपी प्राप्त होगा उसे डालना होगा। इसके बाद अपना ई-वोटर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है
विज्ञापन

यहां से करें डाउनलोड
ई-वोटर कार्ड दो तरह से डाउनलोड किया जा सकता है। आयोग की वेबसाइट वोटर पोर्टल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन अथवा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से डाउनलोड कर लें।
मोबाइल नंबर है अनिवार्य
नये पंजीकृत मतदाता, जिनका मोबाइल नंबर ई-रोल (मतदाता आवेदन) में है उन्हें ई-ईपिक एप डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है।। अन्य मतदाता ई-केवाईसी पंजीकरण के बाद ई-ईपिक एप डाउनलोड कर सकते हैं। ई-केवाईसी पंजीकृत कराने के लिये मतदाता को अपने तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र पर अपने फोटो प्रूफ के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा।
मतदाता पुनरीक्षण के तहत जो नए मतदाता जिले में बनाए गए हैं वे इस सुविधा का लाभ ले सकते है। आयोग से इसे डाउनलोड करने के लिए 28 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। -सीपी सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें