फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान के खाते से निकाले 94 हजार

Fri, 29 Nov 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। खरपरी के रहने वाले एक किसान ने न तो कभी बैंक से एटीएम जारी कराया और न ही पेटीएम का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने इसकी सूचना शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी के रहने वाले राज किशोर ने बताया कि उनके शहर स्थित दो बैंक में खाते हैं। उन्होंने दोनों ही बैंकों से कभी भी एटीएम जारी नहीं कराया। उन्होंने पासबुक भी नहीं ली। वह बैंक जाकर ही नकदी निकासी और जमा करते आ रहे हैं। कभी भी ऑनलाइन पेटीएम अकाउंट भी नहीं बनाया। इसके बावजूद 25 नवंबर को अचानक से उनके दोनों बैंक खातों से करीब 94 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी जानकारी होने के बाद उन्होंने बैंक में सूचना दी। खातों का संचालन बंद कराया और 1930 पर फोन कर धोखाधड़ी के बारे में सूचित किया। शुक्रवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें