फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना- 94 बच्चों को मिलेगी सरकारी इमदाद, पढ़ेंगे, लिखेंगे, बनेंगे होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 18 प्रेषित है-
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-
94 बच्चों को मिलेगी सरकारी इमदाद, पढ़ेंगे, लिखेंगे, बनेंगे होनहार
माता पिता को खो चुके बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से 2500 रुपये मिलेंगे प्रतिमाह
जिले के 185 बच्चों को पहले से मिल रहा था योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले के ऐसे 94 और बच्चों को संरक्षण मिलेगा, जिनके माता पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं या ऐसे बच्चे जिनमे किसी की माता नहीं हैं या किसी के पिता नहीं हैं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत इन बच्चों को अब सरकार 2500 रुपये प्रतिमाह शिक्षा और पोषण के लिए देगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बाल सेवा योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला टास्कफोर्स की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें 94 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ देने के लिए बैठक में रखे प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी ने इन प्रस्तावों के अनुमोदन के साथ ही कहा कि अन्य लंबित मामलों की जांच का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए, जिससे बच्चों तक सरकार की मदद पहुंच सके। उन्होंने कहा कि 94 बच्चों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब तीन माह बाद 2500 रुपये प्रतिमाह बच्चों के खातों में बेहतर शिक्षा के लिए मिलना शुरू हो जाएंगे। इससे 18 वर्ष तक कि आयु के बच्चे एवं किशोर अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि 12वीं की शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा के लिए भी सरकार के द्वारा लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक, तहसील के अधिकारी इन बच्चों के प्रस्तावों को लंबित न रखें और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जांच आख्या प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपजिलाधिकारी और प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें