फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहीं बीमारी, जिला अस्पताल में 37 मरीज हुए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में गर्मी के चलते डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुखार और डायरिया से पीड़ित 37 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी का अवकाश था, लेकिन इसके बाद भी यहां इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं रही। डायरिया और बुखार से पीड़ित 37 मरीजों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां से तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। रविवार को भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या अधिक पहुंचने पर मरीजों को उपचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गैलरी में डाले गए अतिरिक्त बेडों पर दूसरे दिन भी मरीज लेटे देखे गए। फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि गर्म हवाओं और मौसम में गर्मी के कारण डायरिया के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में लोगों को बचाव की जरूरत है।

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल रहा है। जिसका कारण है कि जिला अस्पताल में मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। जिससे यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। जिला अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यदि सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को उचित उपचार मिले तो जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या कम हो सकती है। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि जिले भर से यहां मरीज बुखार, डायरिया आदि की बीमारी सेे पीड़ित होने पर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जो उपचार उन्हें जिला अस्पताल में दिया जा रहा है वह सीएचसी और पीएचसी पर भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें