गिरिराज दानघाटी मंदिर एवं उससे जुड़े बड़ा बाजार के लक्ष्मीनारायण मंदिर की सेवा को उठाए करोड़ों रुपये के ठेके की धनराशि जमा न करने का मामला चल रहा है। गिर्राज सेवक समिति के मंत्री रमाकांत कौशिक की शिकायत के बाद मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया। आयोग की ओर से इस मामले में सीधे डीएम व एसएसपी को नोटिस दिया गया।
बुधवार को सीओ गोवर्धन कैलाश चंद पांडेय ने शिकायतकर्ता को भी बुलाया था। गौरतलब रहे दानघाटी मंदिर की देखरेख प्रबंधक द्वारा की जा रही है। गुरुवार को एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने प्रबंधक के नाम 20 मई को कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता ने मंदिर की सेवा की ठेका की धनराशि को जमा न कर निजी प्रयोग में लेने का आरोप लगाया है।