फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी हैक कर सपा संरक्षक को किया टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल(मैनपुरी)। एक युवक की फेसबुक आईडी हैक करने के बाद सपा संरक्षक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट टैग कर दी गईं। इसकी जानकारी होते ही समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र निवासी अन्नू चौरसिया फोटो स्टूडियो का संचालन करते हैं। उन्होंने एके चौरसिया के नाम से फेसबुक एकाउंट बनाया हुआ है। पीड़ित के अनुसार बुधवार को किसी ने फेसबुक आईडी हैक कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की जानकारी मिलते ही सपा समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जब इसकी जानकारी अन्नू को हुई तो वह थाने पहुंचा। उसने अज्ञात के विरुद्ध आईडी हैक करने व आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जेडी सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें