फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में बादल, शाम को 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी

Thu, 16 May 2019 11:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
धूलभरी आंधी
विज्ञापन
मई में मौसम के अजब गजब रंग दिखाई दे रहे हैं। मई के पहले सप्ताह में बदलाव के बाद अब पांच दिन से मौसम में तब्दीली जारी है। गुरुवार को सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई तो शाम को भी बादल छाए और आंधी के बाद बूंदाबांदी ने गर्मी और तपिश से राहत दी।
विज्ञापन

 
ब्रज में गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे तो दोपहर में तेज धूप रही। दिन में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

दोपहर में जहां तेज धूप ने परेशान किया, वहीं शाम को चार बजे के बाद अचानक बादल छाए और शाम को आंधी चली। शाम को थोड़ी देर के लिए ही आंधी चली, लेकिन 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और इसके बाद बूंदाबांदी ने राहत दी।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें