96.6 प्रतिशत अंकों के साथ अंजली और प्रतीक्षा ने मारी बाजी
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी। आईसीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। परीक्षा में प्रथम स्थान पर 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दो छात्रा ओं ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ दो छात्रों ने स्थान बनाया। तीसरे स्थान पर 95.2 प्रतिशत अंक के साथ एक छात्र ने जगह बनाई है। परीक्षा परिणाम अच्छा रहने से छात्र-छात्राओं खुशी की लहर है।
आईसीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को ही घोषित हो गया था, लेकिन जिले के एक मात्र स्कूल सेंट थॉमस में परीक्षार्थियों का परिणाम डाउन लोड नहीं हो सका था। बुधवार की दोपहर विद्यालय में परीक्षा परिणाम डाउन लोड हो सका। परीक्षा में अंजली चौहान और प्रतीक्षा जैन ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान बनाया।
वहीं अंकित यादव और क्षितिज ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। धीरज राठौर ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सेंट थॉमस स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहने पर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर देखी गई। प्रथम 10 स्थान के लिए 12 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई।