फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में गड़बड़ी की तो पड़ेगी सीधे गोली

विज्ञापन
मतदान में गड़बड़ी की तो पड़ेगी सीधे गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। एसएसपी स्वप्निल ममगाईं ने अलीगंज भेजे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कहा कि अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 104 बूथ संवेदनशील हैं । यहां पर कोई मतदान प्रभावित करता है तो उसे देखते ही गोली मार दें।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार आचार संहिता लगने के तमाम कार्रवाई की जा चुकी हैं। 40 दिन में 20 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। करीब 23 हजार लोगों के लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं, 30 लाइसेंस कैंसल किए गए हैं। वहीं अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद 9 फ्लाइंग स्क्वैड तथा 9 स्टेटिक टीम सक्रिय कर दी गई हैं। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इसके बावजूद भी यदि उनके द्वारा गड़बड़ी की आशंका पाई जाती है तो मतदान के दिन उन्हें उनके घर अथवा थाने पर दिन भर के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। एसएसपी ने जिले में शांतिपूर्वक चौथे चरण का चुनाव संपन्न होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें