फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बिजली चोरी वाले फीडर पर कम होगी सप्लाई

विज्ञापन
डैमो - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मथुरा। अब विभाग उन इलाकों में बिजली कम कर देगा जहां बिजली की चोरी ज्यादा हो रही है। कम बिजली चोरी वाले इलाकों में भरपूर सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय ने फरमान जारी कर दिया है। फिलहाल उन फीडर की सूची तैयार की जा रही है जहां बिजली की चोरी ज्यादा हो रही है। सभी जेई इसके लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अब विभाग का सारा जोर बिजली चोरी रोकने पर हैं। इसके लिए सभी जिलों में उन फीडर की सूची तैयार की जा रही है जहां सबसे कम और सबसे ज्यादा बिजली की चोरी होती है। सर्वाधिक लाइन लॉस वाले इलाकों में सप्लाई कम कर दी जाएगी। पिछले दिनों भी इस प्रकार का शासनादेश जारी हुआ था लेकिन फीडर के चिन्हीकरण का काम हो ही नहीं पाया था। br>
लिहाजा अब दोबारा से इसका पालन किया जा रहा है। एक महीने के भीतर सारे फीडर का चिन्हीकरण कर लिया जाएगा। उसके बाद उसी तरह से आपूर्ति की जाएगी। अफसरों का कहना है कि अगर ग्रामीण इलाकों में सबसे कम बिजली चोरी पाई जाएगी तो वहां कोशिश करेंगे कि चौबीस घंटे बिजली दी जा सके।
विज्ञापन


अभी तक 14 घंटे तक बिजली दी जा रही है। बिजली विभाग के अफसरों का मानना है कि इससे बिजली की चोरी कम हो जाएगी। साथ ही अगर किसी फीडर पर कोई बिजली चोरी कर रहा होगा तो दूसरे लोग उसे रोकेंगे। क्योंकि उसकी हरकत के चलते उन्हें बिजली संकट जो झेलना पड़ेगा। जल्द दूर होगा ट्रांसफार्मर का संकट मथुरा। अभी तक प्रदेश भर में ट्रांसफार्मर का संकट चला आ रहा है। दरअसल प्रदेश में ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनियां मांग के मुताबिक उत्पादन नहीं कर पा रही हैं। स्थिति यह है कि अगर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है तो उसे बदलने में हफ्ते भर तक का वक्त लग रहा है। लेकिन अब जल्द ही यह संकट खत्म होने जा रहा है। कंपनियों ने तेजी के साथ ट्रांसफार्मर बनाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि हफ्ते भर में यह दिक्कत दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें