फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने की चेकिंग

विज्ञापन
चेकिंग करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार की शाम यलो जोन (जन्मस्थान और ईदगाह के चारों ओर) डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड के साथ सुरक्षाकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


संदिग्धों की तलाशी ली गई तो गेस्ट हाउस, रेस्टारेंट और धर्मशालाओं में रुके लोगों की आईडी चेक की गई। रेड जोन (जन्मस्थान और ईदगाह के अंदरुनी स्थल) में कड़ी तलाशी से श्रद्धालु गुजरे। इन श्रद्धालुओं को तलाशी में पहले की अपेक्षा पुलिस ने सख्ती बरती।

बताते चले कि लगातार धमकी भरे पत्र मिलने के बाद जनपद के प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के चलते प्रतिदिन सुबह और शाम को प्रमुख मंदिर और स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अलर्ट के चलते सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें