मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम से जुड़ा औद्योगिक क्षेत्र टूटी सड़कों से कराह रहा है। यहां की सड़कों से भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। गड्डे इस कदर हैं कि सड़क नजर नहीं आती हैं। इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष उठाते उद्यमी थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उद्योग बंधु की बैठक भी इन उद्यमियों के लिए बेमानी हो गई है।
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा औद्योगिक क्षेत्र की जयगुरुदेव आश्रम से जुड़ी सड़क पर वाहन गुजर नहीं सकता है। महोली रोड वाली सड़क भी बदहाल है। इसे लेकर कई बार उद्यमियों ने उद्योग बंधु की बैठक में भी यह मामला उठाया गया है। लेकिन न सड़क बनी हैं, न जल निकासी का कोई प्रबंध किया गया है। राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधिकारी तो मिलते ही नहीं है।
br>
औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उद्यमी अतुल गर्ग बताते हैं कि आए दिन फैक्टरी के लिए सामान लेकर आने वाले ट्रक और ट्रैक्टर गड्ढों में फंसकर आए दिन पलट रहे है। इससे न केवल व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है साथ ही दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। हेमंत अग्रवाल का कहना है कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते है, समस्या यथावत रहती है।
औद्योगिक एसोसिएशन के चेयरमैन आरपी सिंघल ने इस स्थिति पर चिंता जाहिर की है। कहना है कि क्षेत्र के नालों की सफाई न होने से आस पास की कालोनियों का पानी सड़क पर पहुंच रहा है। बैठक में केके पचौरी, उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, अजय अग्रवाल, प्रमोद टोंटीवाले, कपिल अग्रवाल और अचल तिवारी ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।