फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ में ढह गई गेहूं की फसल, पेड़ गिरने से बंद हो गए रास्ते

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार देर शाम आए तेज अंधड़ से कई जगह पेड़ उखड़ गए और विद्युत पोल गिर गए। पेड़ गिरने से सड़कों पर जाम लग गया वहीं विद्युत पोल के गिरने से नगर के कई इलाकों की बिजली व्यवस्था रात भर ठप रही। बिजली आती और जाती रही। रविवार की दोपहर बाद ही मथुरा शहर की विद्युत व्यवस्था सुचारु हो सकी। वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम को आई तेज अंधड़ ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया था। मथुरा-कासगंज मार्ग पर होर्डिंग गिर जाने से दो घंटे रेलमार्ग ठप हो गया था। जिससे पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को रोकना पड़ा था। आंधी के कारण कृष्णा नगर, नेशनल हाइवे क्षेत्र, यमुना पार, लक्ष्मी नगर, मथुरा वृंदावन रोड, परिक्रमा मार्ग, मथुरा औरंगाबाद रोड पर कई जगह पेड़ टूट गए।

इधर आंधी के कारण मयूर विहार रोड पर सड़क पर कई जगह पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। अंधड़ के कारण मसानी रोड पर लगे होर्डिंग भी गिर गए। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। बिजली व्यवस्था तो रविवार की दोपहर को ही सही हो पाई थी। सारा दिन लोग परेशान रहे। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें