फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में गूंजे बम भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व से पहले ही पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। चहुंओर श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया। लहरा गंगाघाट से लेकर शहर की सड़कों तक सिर्फ जत्थे ही जत्थे नजर आ रहे थे। कांवड़ियों की कतार एक क्षण भी नहीं टूटी। तीर्थनगरी केसरिया हो गई। बरसता आसमां भी शिव भक्तों का जोश नहीं रोक सका। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसबल तैनात किया गया।

महाशिवरात्रि के मद्देनजर रविवार सुबह से ही गंगा घाट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। घाट पर श्रद्धालुओं का रैला नजर आया। कांवड़ भरकर श्रद्धालु पैदल लौट रहे थे तो जाने वाले श्रद्धालु वाहनों से पहुंच रहे थे। भीड़ के कारण घाट पर पहुंचना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने गंगाघाट से लगभग छह से सात किलोमीटर दूरी पर वाहन ख़ड़े किए। घाट पर चारो ओर आस्था में डूबे शिवभक्त नजर आ रहे थे। घाट के बाद जब शिवभक्तों की भीड़ सड़क पर उमडने लगी तो दोपहर तक सिर्फ जत्थे ही जत्थे नजर आए।

हाथों में कांवड़, साथ चल रहे वाहनों पर लगे डीजे पर बजते भोले के गीत शिवभक्तों को आनंदित कर रहे थे। जोश और उत्साह में शिवभक्त बम बम भोले की जयकार कर रहे थे। शनिवार रातभर आसमां बरसता रहा, लेकिन शिव की भक्ति पर मौसम की मार का कोई असर नहीं पड़ा। उनका जोश बरकरार रहा। शिवभक्तों के जयकारों से घाट और तीर्थनगरी ही नहीं बल्कि मुख्य सड़कों के अलावा शहर की गलियां और बाजार भी गूंज उठे।
विज्ञापन


तीर्थनगरी में तैयारी, गंगाघाट पर शृंगार
कासगंज। शिवभक्त कांवड़िये अपनी अपनी कांवड़ को आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह से साज सज्जा करते रहे। कांवड़ियों ने तीर्थनगरी सोरों से कांवड़ की साज सज्जा का सामान खरीदा और फिर लहरा गंगाघाट पर गंगाजल भरने से पहले कांवड़ को दुल्हन की तरह सजाकर आकर्षक बना दिया।


केसरिया घाट, सतरंगी सड़कें
कासगंज। गंगाघाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालु केसरिया परिधान में नजर आए। वहीं कांवड़े सतरंगी नजर आ रही थी। ऐसे में पूरा नजारा मनोहारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें