अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत पं. हरीशंकर द्विवेदी पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने आतंकियों पर हुए हमले पर खुशी जताते हुए कहा कि हमें गर्व है अपनी भारतीय सेना पर। पाक को सबक सिखाया जाना बहुत ही जरूरी था।
बालिकाओं ने कहा कि पाक को और सबक सिखाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने अपने ज्ञान कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक कृपाशंकर दुबे, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सारस्वत ने करते हुए कहा कि अपराजिता अभियान वास्तव में बेहद जागरूक करने वाला अभियान है। इससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी।
आदेश दुबे, दीपिका, नेहा सिकरवार, सोनिया, प्रियंका, ज्योति उपाध्याय, ज्योति सिकरवार ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बालिकाएं अपना परचम लहरा रही हैं। योग्यता विकास प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने अपना ज्ञान कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में अभिषेक दुबे, गोविंद, धर्मवीर, संजय सिंह, गौरव शर्मा, रानी गुप्ता, आरती, नीतू, सोनल, रविंद्र पाराशर, शुभम शर्मा, अर्पिता, दिव्या, ललिता, अंजली आदि उपस्थित थे।