फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सुबोध के परिजनों को एडीजी ने सौंपा 46 लाख का चेक

विज्ञापन
शहीद सुबोध के परिजनों को एडीजी ने सौंपा 46 लाख का चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बुलंदशहर बवाल के दौरान अपनी जान गवांने वाले इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को शुक्रवार को एडीजी अजय आनंद ने 46 लाख से अधिक का चेक प्रदान किया है। यह धनराशि एटा, कासगंज, हाथरस और मैनपुरी के पुलिस कर्मियों ने अपने एक-एक दिन का वेतन से एकत्र की गई है।
विज्ञापन

एटा के तरिगवां निवासी सुबोध बुलंदशहर बवाल के दौरान शहीद हुए थे। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था। वहीं पुलिस कर्मियों के मन में अपने साथी के खोने का गम था। इस पर पुलिस कर्मियों ने अपने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को एडीजी अजय आनंद की ओर से सुबोध के बेटे श्रेय प्रताप को आगरा बुलाया। यहां उन्होंने एटा, कासगंज, मैनपुरी और हाथरस पुलिस के द्वारा भेजी गई धनराशि का चेक प्रदान किया। इसमें एटा पुलिस की ओर से 18 लाख 23 हजार 251 रुपये, कासगंज पुलिस की ओर से 15 लाख 724 रुपये, हाथरस पुलिस की ओर से 2 लाख 19 हजार 100 रुपये व मैनपुरी पुलिस की ओर से 11 लाख 01 हजार 427 रुपये प्रदान किए गए। सुबोध के पुत्र श्रेय प्रताप को कुल 46 लाख 44 हजार 502 रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान श्रेय के साथ उनके चाचा अतुल कुमार रहे। श्रेय ने सहायता राशि प्राप्त करने के बाद सभी पुलिस कर्मियों का साधुवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें