फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठरी में सो रही बुआ सास को बहू ने जिंदा जलाया, मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। कोतवाली सुरीर के गांव खायरा में मायके में रह रही वृद्धा को भतीजे की बहू ने जिंदा जलाकर मार डाला। चारपाई पर सो रही बुआ सास पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहू को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जेबर (गौतमबुद्ध नगर) निवासी शिवदेई (90) पति के मर जाने के बाद कोई सहारा न होने पर मायके गांव खायरा में रहने लगी। आठ महीने से रह रही बुआ सास से विधवा बहू चंद्रवती पत्नी स्व. बिजेंद्रपाल परेशान होने लगी।

गुरुवार की शाम कोठरी में चारपाई पर सो रही वृद्धा पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी। कोठरी का दरवाजा बंदकर बाहर निकल आई। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वृद्धा जलकर कंकाल बन चुकी थी। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


केरोसिन के तेल की बदबू आने पर पुलिस को कुछ शक हुआ। भतीजे की बहू से पूछताछ की तो हकीकत से पर्दा हट गया। सुरीर पुलिस ने महिला चंद्रवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया है कि ग्रामीण अशोक कुमार निवासी खायरा की तहरीर पर भतीजे की बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें