फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी हादसे में फिरोजाबाद के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाराबंकी में हुए हादसे में फिरोजाबाद के दो युवकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अलीगढ़ में तैनात एसएचओ श्रीप्रकाश यादव का बेटा है। हादसे की सूचना पर परिजन बाराबंकी के लिए रवाना हो गए हैं।

अलीगढ़ में तैनात एसएचओ श्रीप्रकाश यादव के बेटे छोटू यादव की जेसीबी से वाराणसी में काम चल रहा था। बताते हैं कि जेसीबी के खराब हो जाने के कारण उसका मिस्त्री लेकर छोटू, मथुरानगर निवासी एलेश यादव (25), यादव नगर निवासी कपिल यादव(24) बोलेरो गाड़ी से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि जेसीबी को ठीक कराने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो के किसी ट्रक से टकरा जाने के कारण एलेश यादव और कपिल यादव की मौत हो गई। जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लखनऊ पीजीआई ले गए हैं। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन बाराबंकी के लिए रवाना हो गए हैं।

परिजनों ने बताया कि कपिल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। बोलेरो गाड़ी छोटू की थी। ऐलेश एवं कपिल दोस्त होने के कारण उसके साथ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें