फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पार में असमाजिक तत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला। नगर के लाइनपार क्षेत्र में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा को तोड़ दिया। जानकारी पर अनुयायी में आक्रोश फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये तथा लोगों को शांत कराया।


थाना क्षेत्र के लाइन पार स्थित स्वरूप नगर में डॉ. आंबेडकर पार्क में शनिवार सायं तक आंबेडकर की प्रतिमा सही सलामत थी। रविवार सुबह अनुयायी पार्क में पहुंचे तो प्रतिमा का दायां हाथ गायब था। किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन


जानकारी पर पार्क में लोग एकत्रित हो गये। आक्रोश फैल गया। लोगों ने अराजक तत्वों को पकड़ने, कार्रवाई एवं नई प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।


जानकारी पर एसडीएम रामसूरत पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, थाना बीडी पांडेय थाना प्रभारी पचोखरा सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दूसरी प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर लोगों को शांत कराया। शिकोहाबाद से दूसरी प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई गई।
विज्ञापन


तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। विदित हो कि लाइनपार के नगला झम्मन स्थित आंबेडकर पार्क में विगत 10 अप्रैल को भी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें