फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से कराई सफाई, पक्का रजबहा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कटरा समान(मैनपुरी)। सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर ठेकेदार ने समान-किशनी रजबहा की सिल्ट सफाई जेसीबी से करा डाली। इसके चलते कुछ माह पूर्व पक्की कराई गई रजबहा की पटरी तोड़ दी गई। जानकारी होने पर अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदार के विरुद्ध जेई को एफआईआर कराने के निर्देश दिए। जेई की तहरीर पर ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

समान-किशनी रजबहा की सिल्ट की सफाई का कार्य मजदूरों द्वारा होना था। विभाग ने इसका ठेका सहदीप को उठाया। विभागीय आदेशों तथा ठेके की शर्तों को ठेंगा दिखाते हुए ठेकेदार ने शनिवार की रात जेसीबी से रजबहा की सिल्ट सफाई करा दी। इस कारण कुछ ही माह पूर्व पक्का कराया गया रजवाह टूट गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रविवार को रजबहा की पटरी तोड़ने की शिकायत एई डीपी मित्तल से की। एई ने जेई अवनीत को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा तो ठेकेदार व ड्राइवर जेसीबी छोड़कर गए। अफसरों के निर्देश पर जेई अवनीत ने थाना किशनी में ठेकेदार सहदीप के विरुद्ध एफआईआर कराई है।
विज्ञापन


रजबहा की सफाई कार्य के लिए ठेकेदार जिस जेसीबी को लेकर पहुंचा था। पुलिस और जेई के पहुंचने पर ठेकेदार जेसीबी छोड़कर भाग गया था। पहले पुलिस जेसीबी को अपने साथ थाने ले आई। बाद में जेसीबी को छोड़ दिया गया। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें