कासगंज। यूनाइटेट टीचर्स एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। पुरोहित संस्कृताचार्य रामपाल शास्त्री ने वेद मंत्र उच्चारण किया। महायज्ञ में शिक्षकों ने आहूतियां दी।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि पेंशन के लिए लड़ाई को ओर तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन ही कर्मियों के हित में है। नई पेंशन योजना को शिक्षक व कर्मी कभी भी सहमत नहीं होंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए जो भी संघर्ष करना होगा उसे मिलकर किया जाएगा, लेकिन पुरानी पेंशन को लेकर रहेंगे। जिला मंत्री डॉ. मनोज बघेल ने कहा कि नीति निर्धारक करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए, क्योंकि यह शिक्षकों एवं कर्मियों का हक है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिनंदन एवं कोषाध्यक्ष यादराम ने यज्ञ में शामिल शिक्षकों का सम्मान पुष्प माला पहनाकर किया। संचालन धनंजय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर राकेश राजपूत, अवधेश राजपूत, दुष्यंत चौहान, शेखर गौर, विजय, विक्रम पुंढीर, जयप्रकाश, दिनेश राजपूत, सुशील कुमार, मानवेंद्र यादव, रमन किशोर, अहिवरन सिंह, भूप सिंह, चंद्रभान, रतन प्रकाश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।